Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री ने लोगों से रण उत्सव में शामिल होने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री ने लोगों से रण उत्सव में शामिल होने का किया आग्रह

New Delhi news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से गुजरात के कच्छ जिले में आयोजित रण उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक चलने वाला यह उत्सव आपके एवं आपके परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “कच्छ आप सभी की प्रतीक्षा कर रहा है। आइए, वर्तमान में जारी रण उत्सव के दौरान कच्छ के प्राचीन सफेद रण का अनुभव लीजिए तथा उसकी शानदार संस्कृति एवं गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनन्द उठाइए। मार्च 2025 तक चलनेवाला यह उत्सव आपके एवं आपके परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “कच्छ की परम्परा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक रण उत्सव हर किसी का मन मोह लेनेवाला है। अद्भुत क्राफ्ट बाजार हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर खान-पान की परम्परा, यहां का आपका हर अनुभव अविस्मरणीय बन जायेगा। आप सभी से मेरा आग्रह है कि एक बार अपने परिवार के साथ इस रण उत्सव में जरूर आयें।”

उल्लेखनीय है कि गुजरात के कच्छ जिले में हर साल मनाया जाने वाला “रण उत्सव” अपने अनोखे प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। कच्छ के रण में आयोजित होनेवाला यह उत्सव हर साल सर्दियों में पूर्णिमा की रात को शुरू होता है। इस साल रण उत्सव 11 नवम्बर को शुरू हुआ था और यह अगले साल 15 मार्च तक चलेगा। कच्छ का सफेद रण वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। इसके लिए कहा जाता है कि कच्छ नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा।

Share this:

Latest Updates