Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू पिकअप वैन ने 11 लोगों को कुचला

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू पिकअप वैन ने 11 लोगों को कुचला

Bihar news, Purnia news : बिहार के पूर्णिया में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव की है. जहां बेकाबू पिकअप वैन ने 11 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों में 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

नशे में ड्राइवर ने लोगों को कुचला

बताया जाता है कि ढकवा गांव स्थित पंचायत भवन के पास लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी बेकाबू पिकअप वैन उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई. घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में इतनी तेज गति से गाड़ी चला रहा था कि हमें गाड़ी रोकने की हिम्मत नहीं हुई.

5 की मौत, 6 लोग घायल

मृतकों की पहचान ढोकवा गांव के ज्योतिष ठाकुर (50 वर्ष), संयुक्ता देवी (45 वर्ष), अमरदीप (6 वर्ष), अखिलेश (11) और मनीषा (11) के रूप में हुई है. वहीं, घायलों राजेश मुनि, अभिनंदन मुनि, शालू कुमार, पूनम देवी, ट्विंकल कुमारी और निक्की देवी शामिल हैं.

घायलों में 2 की हालत नाजुक

वहीं, घटना के बाद आनन-फानन में सभी घायलों को धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से कई घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया. फिलहाल पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Share this:

Latest Updates