Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चोरी, लूट-छिनतई मामले का उद्भेदन, 5 अपराधी सहित 4 बाइक बरामद

चोरी, लूट-छिनतई मामले का उद्भेदन, 5 अपराधी सहित 4 बाइक बरामद

Dhanbad News : वरीय पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नौशाद आलम ने सोमवार को सरायढेला थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि सरायढेला थाना में दर्ज लूट, चोरी छिनतई के कांडों का उद्वेदन हुआ। गठित टीम के द्वारा छापामारी कर चोरी के तीन दर्ज कांड का उद्वेदन किया गया।

जानकारी के अनुसार न्यू खुशबू अलंकार ज्वेलर्स दुकान से चोरी की गई भारी मात्रा में चांदी के जेवर, प्लाई संसार फर्नीचर दुकान से चोरी की गई। सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर एवं हीरापुर निवासी से लूटी गई बुलेट तथा हाउसिंग कॉलोनी निवासी रोशन गुप्ता से लूटी गई लाल रंग की टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल सहित अन्य दो बाइक को बरामद किया गया है। वहीं घटना में प्रयुक्त एक लोहे का मोटा रड भी बरामद किया गया है।  गिरफ्तार शेखर व राजीव पासवान ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले सरायढेला स्थित प्लाई संसार नामक दुकान से एक लाख बीस हजार रुपये चोरी की थी। दुकान का सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लोहारकुल्ही तालाब के पास फेंक दिया था। पुलिस ने डीवीआर को बरामद कर लिया है। शेखर ने पुलिस को बताया कि दुकान से चुराये 1.20 लाख रुपया दोनों ने 60-60 हजार रुपये आपस में बांट लिया। राजीव ने उस पैसे से एक पलंग खरीदा तथा 20 हजार रुपये अपने भाई को दिया था। वहीं शेखर ने उस पैसे से एक मोबाइल खरीदा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 बरामद सामानों में चांदी का लोटा तीन पीस, सिंदूर रखने की किया 03 पीस, कसैली 20 पीस, पायल एक जोड़ी, मछली चार पीस, चम्मच सात पीस, रिंग छह पीस, बाला आठ जोड़ा, गले का चीक दो पीस, पेन एक पीस, कजरौटा तीन पीस, मूर्ति 6, ब्रासलेट तीन, चूड़ी तीन बिछिया आदि बरामद किया गया है।

Share this:

Latest Updates