Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भीमराव आम्बेडकर के साथ किये गये व्यवहार के लिए बिना शर्त देश से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा 

भीमराव आम्बेडकर के साथ किये गये व्यवहार के लिए बिना शर्त देश से माफी मांगे कांग्रेस : भाजपा 

New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी को झूठा नाटक बंद कर डॉ. भीमराव आम्बेडकर के साथ किये गये व्यवहार के लिए बिना शर्त देश से माफी मांगनी चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिये बयान के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर आन्दोलन की योजना बनायी है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इसको लेकर  भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा कि हम देश की जनता को कांग्रेस की सच्चाई भी बतायेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ. भीमराव आम्बेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया था और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया। भाजपा के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार ने आखिरकार उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। वहीं, कांग्रेस पार्टी अब उनके नाम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। कांग्रेस पार्टी को अपना पाखंड बंद करना होगा।
प्रसाद ने कहा कि डॉ. आम्बेडकर को त्यागपत्र के बाद बोलने की अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू को लिखे अपने त्यागपत्र में कई बातें व्यक्त की थीं।

Share this:

Latest Updates