Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वी. रामासुब्रमण्यन बने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

वी. रामासुब्रमण्यन बने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

New Delhi news :  सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह नियुक्ति की। यह नियुक्ति मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के तहत हुई है। जस्टिस रामासुब्रमण्यन पदभार ग्रहण करने की तिथि से एनएचआरसी के अध्यक्ष होंगे। केंद्रीय सरकार द्वारा जारी गजट में यह जानकारी दी गई है।

नोटिस में लिखा है, ‘भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू, मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की धारा 4 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करती हूं, यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

जस्टिस वी. रामसुब्रमण्यम का जन्म 30 जून 1958 को हुआ था। उन्होंने चेन्नई के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज से केमिस्ट्री में ग्रेजुएट किया और मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की। 16 फरवरी 1983 को वह बार के सदस्य बने और मद्रास हाई कोर्ट में करीब 23 सालों तक वकालत की। 31 जुलाई 2006 को उन्हें मद्रास हाई कोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया और 9 नवंबर 2009 को स्थायी जज बने। इसके बाद 27 अप्रैल 2016 को उनका हैदराबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर हो गया। वे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के जज रहे। 1 जनवरी 2019 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के गठन के बाद, वे तेलंगाना हाई कोर्ट के जज बने रहे।

Share this:

Latest Updates