Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की फिर तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mumbai news, Maharashtra news :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबयीत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कांबली का अस्पताल से एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा। बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय कांबली की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन गंभीर बनी हुई है। कांबली शराब से जुड़ी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे हैं।

कांबली को हाल ही में कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान देखा गया था, जहां वह काफी कमजोर नजर आए। उनकी कार्यक्रम में अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर से मुलाकात खूब सुर्खियों में रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांबली की हालत फिर से बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें शनिवार देर रात ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर मगर गंभीर है।

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज कांबली ने पिछले कुछ सालों में कई स्वास्थ्य चुनौतियों से संघर्ष किया है। उन्हें 2012 में ‘एंजियोप्लास्टी’ करानी पड़ी थी। इसके बाद 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। शराब की लत से जूझने के कारण उन्हें कई बार रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा। इससे उनकी सेहत पर काफी प्रभाव पड़ा।

Share this:

Latest Updates