Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तर प्रदेश के मंत्रीद्वय मिले मुख्यमंत्री हेमन्त से, “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” के लिए किया आमंत्रित

उत्तर प्रदेश के मंत्रीद्वय मिले मुख्यमंत्री हेमन्त से, “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” के लिए किया आमंत्रित

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिह्न सप्रेम भेंट कर मुख्यमंत्री को “महाकुम्भ 2025” में पधारने हेतु आमंत्रित किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय एवं कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this:

Latest Updates