Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ईडी ने गैंगस्टर दाऊद के भाई कासकर से जुड़े फ्लैट को अपने कब्जे में लिया

ईडी ने गैंगस्टर दाऊद के भाई कासकर से जुड़े फ्लैट को अपने कब्जे में लिया

Mumbai news, Maharashtra news : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने रंगदारी में लिये ठाणे स्थित एक फ्लैट को मंगलवार को अपने कब्जे में ले लिया है। ईडी ने यह फ्लैट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुर्क किया था। इस फ्लैट की कीमत 55 लाख आंकी गयी है।

इकबाल को रंगदारी वसूलने में गिरफ्तार किया था

सूत्रों के अनुसार ठाणे पुलिस ने इकबाल कासकर को एक बिल्डर से रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी की टीम ने इस मामले की जांच मनी लॉड्रिंग एंगल से शुरू की थी। इस मामले में जांच में पता चला कि इकबाल कासकर ने रंगदारी के रूप में बिल्डर से ठाणे में नियोपोलिस बिल्डिंग में स्थित 55 लाख रुपये मूल्य के एक फ्लैट लिया गया था, जो इकबाल कासकर के करीबी सहयोगी मुमताज एजाज शेख के नाम पर है।

अंतरिम आदेश पर की गई थी कुर्की

सूत्रों के अनुसार ठाणे पश्चिम में स्थित नियोपोलिस बिल्डिंग में आवासीय सम्पत्ति को वर्ष 2022 में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी एक अनंतिम आदेश के परिणामस्वरूप कुर्क किया गया था। न्यायाधिकरण ने अनंतिम कुर्की को मंजूरी दी थी, जिसने ईडी को फ्लैट का औपचारिक कब्जा लेने की अनुमति दी थी। सम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है और अब ईडी ने कथित फ्लैट को अपने कब्जे में ले लिया है। ईडी की टीम इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates