Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा के तीन जिलों में भूकम्प के झटके, सोनीपत रहा केन्द्र

हरियाणा के तीन जिलों में भूकम्प के झटके, सोनीपत रहा केन्द्र

चंडीगढ़ : हरियाणा में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकम्प का केन्द्र बिन्दु सोनीपत जिले के गांव कुंडल रहा है। यहां किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान का समाचार नहीं है।
बुधवार की दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर भूकम्प आया। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किये गये और लोग घरों से बाहर निकल आये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत के कुंडल गांव में पांच किलोमीटर गहराई में रहा। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को अलर्ट किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गये।

गांव कुंडल में चौपाल में बैठे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए
सोनीपत से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुंडल में चौपाल में बैठे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। झटके महसूस होते ही उन्होंने शोर मचा कर लोगों को घरों के बाहर खुले मैदान में एकत्र कर लिया। पशुओं ने भी भूकम्प के झटके महसूस किये और कई पशु चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने पशुओं की रस्सी खोल कर उन्हें भी खुले में छोड़ दिया। करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई तो लोग पुन: अपने घरों व कामकाज पर लौटे।
औद्योगिक नगरी पानीपत के भी कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकम्प के कारण उद्योगों में काम कर रहे कारीगर बाहर निकल आये। पानीपत में कुछ समय के लिए उद्योगों में चल रही मशीनें व अन्य कामकाज बंद कर दिया गया। लोगों को जब यह अहसास हुआ कि अब दोबारा भूकम्प के झटके नहीं आयेंगे, तब वे अपने काम पर लौटे।

Share this:

Latest Updates