Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ की दूसरी वार्षिक बैठक में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला

झारखंड स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ की दूसरी वार्षिक बैठक में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का फैसला

झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ की दूसरी वार्षिक बैठक मेमको मोड़ धनबाद स्थित गिरधारी सेवा ट्रस्ट के द्वारा संचालित मार्शल आर्ट्स गैरेज ( एक्स एम ए एकेडमी) के प्रांगण में हुई। गसमें झारखंड के 16 जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया। राज्य संघ की बैठक में पाकुड़ ,साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, देवघर, जमतारा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, लातेहार , सरायकेला, ईस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष और महासचिव ने आकर अपने राय को संघ के समक्ष रखा गया।

16 जिलों ने लिया वार्षिक बैठक में हिस्सा

झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ की बैठक में झारखंड के 16 जिलों ने हिस्सा लिया। आज बैठक में यह निर्णय लिया गया की कुछ दिन बाद होने वाले राज्य प्रतियोगिताओं के लिए राज्य प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा। हर जिले से खिलाड़ियों के लिए जिले में भी किक बॉक्सिंग का आयोजन कराया जाएगा। 

बैठक में ये लोग थे मौजूद

मौके पर झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के संरक्षक समाजसेवी अभिषेक विश्वकर्मा, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मोहित विश्वकर्मा , तकनीकी निर्देशक राज सांचू रजवार , तकनीकी सलाहकार एमडी इस्लाम , प्रवीण कुमार , धनबाद जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश , रंजित राय, नागेंदर बारी, अभिषेक कुमार रॉय, करण कुमार कश्यप , एमडी  शमीम, आदित्य राज शर्मा, रूपेश कुमार यादव, इंदर कुमार, पूनम कुमारी,आर्यन महतो, विशाल कुमार रवानी और संघ की महिला कमिटी की वाइस चेयरमैन प्रियंका भट्टाचार्य मौजूद थे। 

बेहतरीन खिलाड़ी को प्रायोजित करेंगे विपुल मिश्रा

झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव बिपुल मिश्र ने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले झारखंड राज्य में एक राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जो खिलाड़ी बेहतर करेंगे उन्हें वह प्रायोजित भी करेंगे।

Share this:

Latest Updates