Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तमाम पाबंदियों को चुनौती देते हुए उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागा प्रक्षेप्यास्त्र, अब परमाणु परीक्षण का इंतजार, पड़ोसियों की चिंता बढ़ी

तमाम पाबंदियों को चुनौती देते हुए उत्तर कोरिया ने समुद्र में दागा प्रक्षेप्यास्त्र, अब परमाणु परीक्षण का इंतजार, पड़ोसियों की चिंता बढ़ी

उत्तर कोरिया तमाम पाबंदियों को चुनौती देते हुए लगातार प्रक्षेप्यास्त्र दाग रहा है। इस सप्ताह में दूसरी बार उत्तर कोरिया ने प्रक्षेप्यास्त्र दाग कर अपने पड़ोसियों को चिंता में डाल दिया है। दक्षिण कोरियाई सेना ने दावा किया है कि शनिवार को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्र की ओर एक अज्ञात प्रक्षेप्यास्त्र दागा है। एक सप्ताह के भीतर दूसरे परीक्षण के बाद अब अगले कुछ सप्ताहों के भीतर उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तर कोरिया ने इस साल 15 वां परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया के संयुक्त सेनाध्यक्ष ने बताया कि इस अज्ञात प्रक्षेप्यास्त्र की अन्य जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इस प्रक्षेप्यास्त्र के बैलेस्टिक मिसाइल होने की संभावना की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह समुद्र में कितनी दूर जाकर गिरा। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले यानी बुधवार को दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। शनिवार को हुआ परीक्षण उत्तर कोरिया द्वारा इस वर्ष किया गया 15वां परीक्षण हो सकता है।

परमाणु हथियारों का कर सकता है परीक्षण

विश्वसनीय सूत्रों से ऐसे भी संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को बहाल कर रहा है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण कर सकता है। उत्तर कोरिया आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है, जिससे पड़ोसी देशों की चिंता बढ़ती जा रही है। इससे पहले उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल दागकर दुनिया को चुनौती दी थी। वह बैलेस्टिक मिसाइल करीब 1100 किलोमीटर चलकर जापान के समुद्र में गिरने से पहले छह हजार किलोमीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गयी थी।

Share this:

Latest Updates