Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश के आर्थिक सुधारों में डाॅ. मनमोहन सिंह का योगदान सदैव याद किया जायेगा : संजय सेठ

देश के आर्थिक सुधारों में डाॅ. मनमोहन सिंह का योगदान सदैव याद किया जायेगा : संजय सेठ

New Delhi/ Ranchi News: रक्षा राज्य मंत्री व रांची के सांसद संजय सेठ ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन पर उनके आवास जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्री सेठ ने कहा कि डाॅ. सिंह का निधन सम्पूर्ण भारत की अपूरणीय क्षति है। मनमोहन सिंह इस देश में ऐसे व्यक्तित्व के रूप में जाने जायेंगे, जिन्होंने अर्थव्यवस्था की सुधार के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये। देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में डॉ. मनमोहन सिंह का नाम सदैव याद किया जायेगा। एक सामान्य परिवार से उठ कर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री तक की उनकी यात्रा प्रेरणादाई है। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये।

Share this:

Latest Updates