Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, बिजली टॉवर गिरा, एक मजदूर का पैर कटा, आठ घायल

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, बिजली टॉवर गिरा, एक मजदूर का पैर कटा, आठ घायल

सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के

Prayagraj news, UP news :  प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। सरायइनायत के जगबंधन गांव में हाईटेंशन तार खींचने के दौरान ब्रिज टावर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर का पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल 8 मजदूर घायल हुए हैं। आनन-फानन में घायलों एसआरएन ले जाया गया। जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। उधर, हादसे की जानकारी होते ही प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

400 केवीए का हाई टेंशन तार गया हुआ था

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर गांव से होकर रिंग रोड जा रही है, जिसके ऊपर से 400 केवीए का हाई टेंशन तार गया हुआ है। हाई वोल्टेज बिजली के कारण रिंगरोड का यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए एक कंपनी द्वारा रिंगरोड के दोनों तरफ लगे टावर को और ऊंचा किया जा रहा है। इस काम में करीब 30 से 35 मजदूर लगे हुए थे। टावर को ऊंचा करके तैयार कर दिया गया था। उसके बाद मजदूरों द्वारा शनिवार को दोपहर 2 बजे मशीन के माध्यम से तार को खींचा जा रहा था। हवा भी चल रही थी। इस बीच अचानक तेज आवाज के साथ ब्रिज टावर भरभरा‌ कर नीचे गिर पड़ा। टावर गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया।

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी होते ही आसपास के गांव के लोगों की भारी ‌भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना में छह मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी घायलों को सहसों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सलीम और आमिर की स्थिति गंभीर देखकर प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष सरायइनायत संजय गुप्ता ने बताया कि जानकारी होते ही सहसों चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई।‌ घटना की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कई बार फोन करने के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस

घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार एंबुलेंस गाड़ी के लिए फोन किया गया। समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर प्राइवेट गाड़ी में लादकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। काफी देर बाद एंबुलेंस गाड़ी मौके पर पहुंचीं। हादसे में पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जिला निवासी मजदूर आमिर (22) पुत्र भोंदू, कासिम (30) पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र पुतुल शेख, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख (22) पुत्र भद्दू शेख, सलीम (35) व छोट्टन (22)‌ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Share this:

Latest Updates