Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

101 जोड़ों के निःशुल्क विवाह को सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग ने शुरू की तैयारी

101 जोड़ों के निःशुल्क विवाह को सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग ने शुरू की तैयारी

Dhanbad news : सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग की बैठक रविवार को यूनियन क्लब, धनबाद में आयोजित की गई। बैठक में विवाह समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया गया।

पिछले 10 वर्षों से आयोजित हो रहा है कार्यक्रम

इस मौके पर महिला विंग की सदस्य जया सिंह ने कहा कि सर्वधर्म सामूहिक विवाह पिछले 10 वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है। इस 11वें वर्ष में भी 101 जोड़ों का निःशुल्क विवाह किया जाएगा। अब तक 86 जोड़ों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। विवाह सभी धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शादी की तैयारियों में महिला विंग का अहम योगदान रहता है। 11 जनवरी को विवाह स्थल पर भूमि पूजन और सभी जोड़ों को शादी का जोड़ा वितरण किया जाएगा। 14 जनवरी की शाम मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम होगा, जबकि 15 जनवरी को धनबाद के ब्यूटी पार्लरों की मदद से दुल्हनों को सजाया जाएगा।

झारखंड और बंगाल के भी जोड़े होंगे शामिल

झारखंड और बंगाल के भी जोड़े होंगे शामिल। इस वर्ष धनबाद के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों और बंगाल से भी जोड़ों के शामिल होने की संभावना है। समिति शादी को भव्य और सभी धर्मों के सांस्कृतिक समागम का प्रतीक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में सुनीता सिंह, पिंकी सिंह, अपराजिता, मीनू अग्रवाल, दीपाली, पिंकी गुप्ता, पूनम बिंदी पाठक, सुष्मा प्रसाद, अन्नू, संगीता जायसवाल, बबिता सिंह, अर्चना, और रमा सिन्हा सहित कई महिलाएं मौजूद थीं। जया सिंह ने कहा कि शादी की तैयारियों में महिलाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहती है। इस सामूहिक विवाह आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर काम कर रही हैं।

Share this:

Latest Updates