Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस महिला ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती, ‘हिम्मत है तो तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं’…

इस महिला ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती, ‘हिम्मत है तो तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं’…

Maharashtra (महाराष्ट्र) में अमरावती की निर्दलीय सांसद और हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान करने के मामले में जेल से वापस आईं नवनीत राणा ने फिर अपना आक्रामक तेवर दिखाना है। 8 मई को उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को चुनौती दी कि यदि हिम्मत है तो वे मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने के विवाद को लेकर पिछले महीने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई नवनीत राणा को हाल में जमानत मिली है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई के लोग और भगवान राम नगर निकाय चुनावों में शिवसेना को सबक सिखाएंगे।

विधान परिषद के सदस्य हैं उद्धव ठाकरे

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने मई 2020 को महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री बने थे। इससे पहले वह राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे। नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। दंपति ने घोषणा की थी कि वे यहां मुख्यमंत्री ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, जिससे शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे।

Share this:

Latest Updates