Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की  29 उम्मीदवारों की पहली सूची

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की  29 उम्मीदवारों की पहली सूची

New Delhi news : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। महत्त्वपूर्ण नयी दिल्ली विधान सभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा आप से बगावत कर के भाजपा में शामिल होनेवाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट दिया गया है।

29 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने आदर्श नगर सीट से राज कुमार भाटिया, बादली सीट से दीपक चौधरी, नयी दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर सीट से अरविन्दर सिंह लवली, रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी सीट से आशीष सूद को टिकट दिया है।

इसके अलावा रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज सीट से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी (अजा) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को टिकट मिला है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी 43 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की दी है। हालांकि, दिल्ली विधान सभा चुनाव की घोषणा अभी तक नहीं की गयी है।

Share this:

Latest Updates