Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महिला ने पहले अपने बॉयफ्रेंड का काटा प्राइवेट पार्ट, फिर कर दिया मर्डर, उसके दोस्त को भी नहीं बख्शा, जानिए …

महिला ने पहले अपने बॉयफ्रेंड का काटा प्राइवेट पार्ट, फिर कर दिया मर्डर, उसके दोस्त को भी नहीं बख्शा, जानिए …

Australia (आस्ट्रेलिया) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके एक दोस्त की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला ने इसके पहले अपने घायल बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट भी काट लिया था। पुलिस को महिला के बॉयफ्रेंड का शव मेलबर्न के एक अपार्टमेंट में मिला, जबकि उसके दोस्त की हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

आरोपी महिला को मेलबर्न की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से मामूली इलाज के बाद उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

10 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों

मेलबर्न की रहने वाली 44 साल की जैसमीन 59 साल के एम्बेक के साथ रिलेशनशिप में थी। आस्ट्रेलियाई 7NEWS की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 10 साल से एक-दूसरे के साथ थे। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों मेलबर्न के एक अपार्टमेंट में साथ रहते थे। इसी अपार्टमेंट में घटना को अंजाम दिया गया है।

CCTV फुटेज में अधनंगे और खून से लथपथ जाती दिखी महिला

अपार्टमेंट के आसपास की CCTV फुटेज में महिला अधनंगे जाते हुए दिख रही है। बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की हत्या करने में महिला भी मामूली रूप से घायल हुई थी। उसने खून को छिपाने के लिए अपने हाथों पर शर्ट लपेट रखा था। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में महिला के बॉयफ्रेंड ने वहीं पर दम तोड़ दिया, जबकि दोस्त की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई।

Share this:

Latest Updates