Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज और गिरा पारा, घना होगा कोहरा, आगरा में सबसे ठंडा दिन, इटावा में सबसे गलन वाली रात

आज और गिरा पारा, घना होगा कोहरा, आगरा में सबसे ठंडा दिन, इटावा में सबसे गलन वाली रात

Lucknow News, whether update: उत्तर प्रदेश सहित समूचे उत्तर भारत में चल रही हाड़ कंपा देने वाली ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक ए.के. सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह मध्यम कोहरा रह सकता है, फिर थोड़ी धूप भी खिल सकती है। मगर मंगलवार से एक बार फिर दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और कोहरा और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि आगे एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिसकी सक्रियता की वजह से 10-11 जनवरी को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

उन्होंने बताया कि इस समय  पश्चिमी विक्षोभ की द्रोण रेखा अरब सागर में काफी दक्षिण तक जा रही है, जिसके कारण मध्य एवं ऊपरी कम हवा के दबाव की वजह से अरब सागर से नमी आने से बने बादलों के कारण रविवार को दिन के तापमान में आंशिक गिरावट आई है। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है।

पिछले चौबीस घण्टों के दौरान मौसम शुष्क रहा

पिछले चौबीस घण्टों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ समेत कुछ स्थानों पर दिन में ठिठुरन भरी ठंड रही और धूप नहीं निकली। राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, जबकि कहीं-कहीं पर घना कोहरा भी रहा। रविवार को दिन के तापमान में कहीं-कहीं काफी गिरावट दर्ज की गयी। आगरा में रविवार को दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम यानि 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की रात सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस इटाव में दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज मंडल में भी शनिवार की रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी।

Share this:

Latest Updates