Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

निरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर क्राइम के संगठित गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

निरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साइबर क्राइम के संगठित गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Dhanbad News : साइबर क्राइम की पुलिस एवं निरसा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निरसा थाना अंतर्गत पठाकियारी में संयुक्त छापेमारी कर साइबर क्राइम के संगठित गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है। साथ ही साइबर क्राइम से जुड़े कागजात, मोबाइल एवं 16 सिम कार्ड भी जप्त किया गया है। उक्त बातें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मणिक बाखला ने मैथन स्थित अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ते साइबर अपराधियों की सक्रियता की सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी तालाब के पीछे छोटकू रविदास के घर में छापेमारी की गई। जिसमें तीन अभियुक्त मुकेश रविदास, लक्ष्मण रविदास, सुखदेव रविदास को एटीएम, क्रेडिट कार्ड, साइबर ठगी में प्रतियुक्त मोबाइल, सिम व दस्तावेज के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। साथ ही पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उनके अन्य सहयोगियों द्वारा इन्हें मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाता था जिससे ठगी कर पैसा साथियों के खाते में डलवाते थे। साथियों द्वारा उक्त पैसे को निकाल कर 40 प्रतिशत काटकर शेष बचे राशि को इन लोगों को दे दिया जाता था। इनके पास प्रतिबिंब में प्लोटेड एक सिम भी पड़ा गया है। जिसके विरुद्ध तेलंगाना एवं तमिलनाडु में साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

जप्त सूची में 10 मोबाईल फोन,16 सिम कार्ड,ठगी किए गए मोबाईल नंबरों का दस्तावेज हाथ लगी हैं,इस छापेमारी में निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार,पु ०नि ० विश्वजीत ठाकुर, साईबर थाना,पु०नि०कुंदन कुमार सिंह,साईबर थाना,सुमन कुमार कंठ,निरसा थाना एव निरसा थाना के शास्त्र बल शामिल थे।

Share this:

Latest Updates