Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उर्दू-हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार एवं विकास हमारी जिम्मेदारियों में से एक : महफूज आलम

उर्दू-हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार एवं विकास हमारी जिम्मेदारियों में से एक : महफूज आलम

झारखंड राज्य राजभाषा कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्न

Dhanbad news : झारखंड राज्य राजभाषा कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जफीरुद्दीन के आवास आयुषी अपार्टमेंट, धनबाद में सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महफूज आलम ने कहा कि उर्दू-हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार एवं विकास हमारी जिम्मेदारियों में से एक है, जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। बैठक में इस बात पर चिन्ता व्यक्त की गयी कि झारखंड राज्य में अब तक राजभाषा कर्मचारियों को प्रोन्नति नहीं दी गयी है, जबकि बिहार राज्य में इन कर्मचारियों को प्रोन्नति दी गयी है। बैठक को सम्बोधित करते हुए तदर्थ समिति के सचिव ने कहा कि अगर हमारी जायज मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हम कोर्ट जायेंगे।

शकील अनवर ने कहा कि इस सम्बन्ध में  विभाग को आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। गुलाम सरवर ने कहा कि पदोन्नति  के इंतजार में कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और निकट भविष्य में अधिकांश राजभाषा कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जायेंगे। इस बात पर भी अफसोस जताया गया कि झारखंड गठन के बाद राजभाषा में कोई नयी नियुक्ति नहीं हुई है, जो चिन्ता का विषय है। कुछ कर्मचारियों के एसीपी और एमएसीपी के मामले पिछले कुछ वर्षों से लम्बित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। बैठक में राज्य राजभाषा कर्मचारी संघ द्वारा गठित तदर्थ समिति की भी पुष्टि की गयी। इसके निर्वाचित अधिकारी हैं…..

 अध्यक्ष : महफूज़ आलम

 उपाध्यक्ष : मोहम्मद तनवीर, मंजर आलम

 महासचिव : मुहम्मद अशरफ अली

 उप सचिव : मुहम्मद अलाउद्दीन, मुहम्मद मिराज

 कोषाध्यक्ष :  मोहम्मद ज़ियाउद्दीन

 उप कोषाध्यक्ष : मुहम्मद जफीरुद्दीन आलम

 बैठक में महफूज आलम, मुहम्मद अशरफ अली, मुहम्मद जफीरुद्दीन आलम, मुहम्मद समीउल्लाह खान, गुलाम सरवर, शुजाउद्दौला, मुहम्मद गोहर इकबाल, मुहम्मद शकील अनवर, अब्दुल मजीद, मुहम्मद गोहर अली मौजूद थे। बैठक मुहम्मद जफीरुद्दीन आलम के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुई।

Share this:

Latest Updates