Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए 2.79 करोड़ से अधिक ने कराया पंजीकरण

प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए 2.79 करोड़ से अधिक ने कराया पंजीकरण


New Delhi News: विद्यार्थियों की परीक्षा से जुड़े तनाव को उत्सव के माहौल में बदलने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ (पीपीसी)-2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जोरों पर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 2.79 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पंजीकरण कर इसे राष्ट्रव्यापी आन्दोलन का रूप दे दिया है।
शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ परीक्षा से जुड़े तनाव को उत्सव में बदलने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के रूप में आगे बढ़ रही है। पीपीसी के 8वें संस्करण ने भारत और विदेशों के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से 2.79 करोड़ से अधिक पंजीकरण के साथ एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। यह उल्लेखनीय प्रतिक्रिया एक सच्चे जन आन्दोलन के रूप में कार्यक्रम की बढ़ती प्रतिध्वनि को रेखांकित करती है।

Share this:

Latest Updates