Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में खुलेगा राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र

झारखंड में खुलेगा राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र

खूंटी के कालामाटी में भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित

योजनाओं को क्रियान्वित करनेवाले पूरे पूर्वी क्षेत्र के राज्यों के कर्मी यहां आकर लेंगे प्रशिक्षण

Ranchi news : झारखंड में केन्द्र सरकार प्रायोजित राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र खुलेगा। इसके लिए खूंटी के डियर पार्क के पास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है।  फिलहाल, संस्थान शुरू करने के लिए स्मार्ट सिटी स्थित जुपमी भवन को किराये पर लेने की सहमति बनी। मुख्य सचिव अलका तिवारी शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रही थीं।

बैठक में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान में योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करनेवाले कर्मियों को प्रशिक्षित किया जायेगा और उनकी क्षमता संवर्धन किया जायेगा। सिर्फ झारखंड में ऐसे कर्मियों की संख्या 80 हजार के करीब है, जिसमें आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, पर्यवेक्षिका इत्यादि शामिल हैं। बताते चलें कि झारखंड में स्थापित हो रहा यह संस्थान झारखंड समेत पूर्वी भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एवं बिहार में योजना संचालित करनेवाले कर्मियों के प्रशिक्षण का भी केन्द्र बनेगा। राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र फिलहाल गुवाहाटी, बेंगलुरु, इंदौर, लखनऊ और मोहाली में चल रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी के अलावा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर, सूडा के निदेशक अमित कुमार आदि शामिल थे।

Share this:

Latest Updates