Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केजरीवाल का दावा- बिधूड़ी होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, दी बहस की चुनौती

केजरीवाल का दावा- बिधूड़ी होंगे भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, दी बहस की चुनौती

New Delhi news : आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को खुली बहस की चुनौती दी है। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की हाल ही में हुई बैठक में भाजपा ने सांसद रहे रमेश बिधूड़ी के नाम पर मुहर लगाई है। वे दिल्ली में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे।

केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी और कहा कि रमेश बिधूड़ी के नाम की एक-दो दिन में घोषणा हो सकती है। वे उनसे जानना चाहते हैं कि दिल्ली के बारे में उनका एजेंडा क्या है और नीतियां क्या होंगी? वे उन्हें खुली बहस के लिए चुनौती देते हैं कि वे जनता के मुद्दों पर बहस करें।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इसी तरह के कयास लगाए थे और कहा था कि भाजपा रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने जा रही है। बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली से सांसद रहे हैं और हाल ही में उन्हें कालकाजी से आतिशी के खिलाफ भाजपा का टिकट मिला है।

Share this:

Latest Updates