Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद…

जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद…

▪︎ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने किया नमन

▪︎ गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत ने किया शत-शत नमन
New Delhi / Ranchi News : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री ने रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। महान भारतीय संत, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं और विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें भारत के एक महान सुपुत्र के रूप में याद किया जाता है। उनकी जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी जाती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘स्वामी जी ने भारत के महान आध्यात्मिक संदेश को पश्चिमी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने भारत के लोगों में एक नये आत्मविश्वास का संचार किया। स्वामीजी ने युवाओं को अपनी क्षमता उजागर करने, राष्ट्र-निर्माण की दिशा में काम करने और मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी विरासत दुनियाभर के अनगिनत लोगों को प्रेरित करती रहती है।’
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘भारत के आध्यात्मिक ज्ञान के एक प्रतीक, स्वामीजी का प्रतिष्ठित 1893 शिकागो सम्बोधन भारत के समावेशी लोकाचार को दर्शाता है। उन्होंने भारतीयों को गर्व, आत्म-विश्वास और मानवता की सेवा के आह्वान से प्रेरित किया। युवाओं से उनका आह्वान-‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये’ – आत्म-सशक्तीकरण के लिए एक कालातीत मंत्र बना हुआ है।’
स्वामी विवेकानन्द को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘युवाओं के लिए एक शाश्वत प्रेरणा, वह युवा मन में जुनून और उद्देश्य को प्रज्वलित करते रहते हैं। हम एक मजबूत और विकसित भारत के उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘स्वामी विवेकानंद जी ने स्व-संस्कृति के प्रति न सिर्फ देशवासियों को जागरूक किया, बल्कि विश्व को वेदांत और योग दर्शन से प्रभावित भी किया। रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने ‘नर सेवा को ही नारायण सेवा’ का पर्याय बनाया। युवाओं में चरित्र निर्माण व आत्म-गौरव के बीज बोकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करनेवाले स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और दर्शन सभी के लिए प्रेरणापुंज है।’

संतोष गंगवार ने स्वामी विवेकानंद को किया याद
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विवेकानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘सभी देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वामी विवेकानंद के आदर्श हमें सिखाते हैं कि हर युवा के भीतर बदलाव लाने की शक्ति है। आइए, इस दिन पर हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और एक समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।’

हेमन्त सोरेन ने विवेकानंद की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर रविवार को लिखा, ‘देश की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जानेवाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शत-शत नमन। आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी को बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।’

Share this:

Latest Updates