Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अडानी ग्रुप ने 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का किया एलान, सीएमओ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अडानी ग्रुप ने 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का किया एलान, सीएमओ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Raipur news : अडानी ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इसकी जानकारी रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए दी है। इस पोस्ट के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर भी साझा की है।
छत्तीसगढ़ के सीएमओ ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई बैठक में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के नियोजित निवेश का फैसला लिया है।

6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी

इस विस्तार से छत्तीसगढ़ की कुल बिजली उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त गौतम अडानी ने राज्य में मौजूदा समूह के सीमेंट प्लांट्स के विकास के लिए भी 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है।’ सीएमओ ने अपनी पोस्ट में आगे कहा है, ‘मुख्यमंत्री साय की सलाह पर गौतम अडानी ने राज्य सरकार को अगले चार वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और पर्यटन के क्षेत्र में अडानी समूह की ओर से सीएसआर और उससे आगे की पहलों को समर्थन देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान रक्षा-सम्बन्धी उपकरणों के निर्माण और छत्तीसगढ़ में डेटा सेंटर एवं ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर की स्थापना में सम्भावित सहयोग पर भी चर्चा की गयी।

इस निवेश से राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे

उम्मीद की जा रही है कि अडानी समूह द्वारा किये जानेवाले इस निवेश से राज्य में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और आर्थिक विकास के साथ समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यहां बताते चलें कि अडानी समूह की कम्पनी अडानी पावर, देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कम्पनी है। इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 15,250 मेगावाट बतायी गयी है। अडानी समूह के थर्मल पावर प्लांट्स छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान और झारखंड में भी स्थित हैं। इसके अतिरिक्त अडानी की कम्पनी के पास गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट भी है।’

Share this:

Latest Updates