Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्कूलों को धमकी में एनजीओ का नाम आने पर भाजपा ने साधा आआपा पर निशाना

स्कूलों को धमकी में एनजीओ का नाम आने पर भाजपा ने साधा आआपा पर निशाना

New Delhi news : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों के तार एनजीओ से जुड़ने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) से स्पष्टीकरण मांगा है। एनजीओ ने अफजल गुरु को बचाने के पक्ष में कैंपेन चलाया था जिसको मुद्दा बनाकर भाजपा आआपा पर निशाना साध रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में दिल्ली पुलिस के खुलासे पर आआपा पर निशाना साधा। त्रिवेदी का कहना है कि अपने आंदोलन काल से ही अरविंद केजरीवाल और उनके साथी नेताओं के तार कई एनजीओ से जुड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि करीब 400 स्कूलों को धमकी भरे खत भेजने वाले किशोर के अभिभावक एनजीओ से जुड़े हैं। यह एनजीओ अफजल गुरु को फांसी दी जाने का विरोध कर चुके हैं।

भय का वातावरण तैयार करने की साजिश

सुधांशु ने शंका जताते हुए कहा कि यह दिल्ली में चुनावों से पहले भय का वातावरण तैयार कर राजनीति करने की साजिश हो सकती है। आम आदमी पार्टी का भी कुछ अवांछित एनजीओ से सम्बन्ध रहा है और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता भी अफजल गुरु को बचाने की गुहार लगा चुके हैं। त्रिवेदी ने कहा कि आआपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका बच्चों के अभिभावकों और एनजीओ से क्या सम्बन्ध है। इसके साथ ही यह एक और इशारा कर रहा है कि कैसे देश के नौनिहालों के मन में जहर भरने की कोशिश की जा रही है।

Share this:

Latest Updates