Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सर्वधर्म सामूहिक विवाह में 95 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में          

सर्वधर्म सामूहिक विवाह में 95 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में          

गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ बारात पहुंचा धनबाद के गोल्फ ग्राउंड

Dhanbad News : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति द्वारा धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। बता दें कि हर साल दहेज रहित विवाह इस मंच से कराया जाता है और यही इस विवाह समारोह की खासियत है। इस वर्ष खास बात यह रही की इस साल समिति ने अपना 11वां साल सफलता पूर्वक पूरा किया। वहीं, इस बार 101 जोड़े का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमे 95 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमे 88 हिन्दू, छह ईसाई एवं एक मुस्लिम जोड़े का विवाह आज उनके ही धर्म व रीति रिवाज़ के अनुसार संपन्न कराया गया।

सभी दूल्हे की बारात ढ़ोल नगाड़ो व आतिशबाजी के बीच टोटो पर निकाली गई। टोटो पर बारात निकालने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण को बचाये रखना है। गोल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह की तैयारी की गई थी। इसको लेकर विशाल मंच बनाया गया था। जहाँ एक साथ 95 जोड़े का जयमाला हुआ। सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने वर्ष 2014 में इसकी शुरुआत की थी। आज पुरे झारखण्ड में इस सामूहिक विवाह समारोह की चर्चा होती है। प्रदीप सिंह के इस कार्य के तहत अबतक 994 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। वही मौके पर कई समाज सेवी संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया है। वहीं किन्नर समाज की अध्यक्ष छमछम देवी के द्वारा सहयोग राशि के तौर पर 51,000 रुपये समिति को दिया गया। शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन की धूमधाम से विदाई की गई।

Share this:

Latest Updates