Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद

मणिपुर में बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद

Imphal news : मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में व्यापक पैमाने पर हथियार और विस्फोटक बरामद किये गये। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के संवेदनशील इलाकों में तलाशी और क्षेत्र वर्चस्व अभियान चलाया। न्यू कैथेलमांबी थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट-पी1 रेलवे टनल रोड (सीओबी कोटलेन से 6 किलोमीटर उत्तर) में तलाशी के दौरान दो 9 मिमी सीएमजी और दो मैगजीन, दो देसी सिंगल बैरल राइफल, एक नंबर 36 हैंड ग्रेनेड तथा एक मोटरोला (बाओफेंग) बरामद किया गया।

बरामद वस्तुओं को जांच के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया
एक अन्य अभियान में फेयेंग रिज (फ्रीडम हिल और फेयेंग गांव के बीच) में दो बोल्ट एक्शन राइफल, तीन 9 मिमी पिस्टल, एक 0.32 पिस्टल, एक अन्य पिस्टल, तीन नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, चार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन डेटोनेटर (नंबर 36 ग्रेनेड), दो .38 मिमी जिंदा राउंड, चार 0.22एमएम जिंदा राउंड, चार 9 मिमी जिंदा राउंड, दो टीयर स्मोक शेल (एसआर), एक गैस गन शेल, एक टीयर स्मोक (एलआर) तथा एक बाओफेंग रेडियो सेट बरामद किया गया। सभी बरामद वस्तुओं को आगे की जांच के लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया ।

Share this:

Latest Updates