Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शम्भु बार्डर से 21 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान

शम्भु बार्डर से 21 जनवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान

केन्द्र से नहीं करेंगे कोई वार्ता, आंदोलन होगा तेज

पीएम की सुरक्षा में चूक पर पंजाब के 25 किसानों को नोटिस

Chandigarh news : एक तरफ खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर शम्भु बॉर्डर से किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 21 जनवरी को दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि इसमें 101 किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अभी तक वार्ता का मन नहीं बना रही है, इसलिए आन्दोलन को और तेज करेंगे।

शंभू बाडर्र पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चेतावनी भी दी कि उनके नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते ही देश में एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी का कानून आयेगा। किसानों की सभी मांगें देश हित में हैं और उन्हें लागू कराया जायेगा। पंधेर ने कहा कि इससे पहले भी दिसम्बर महीने में 03 बार दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके हैं। किसान 06 दिसम्बर, 08 दिसम्बर और 14 दिसम्बर 2024 को दिल्ली की ओर रवाना हुए थे, लेकिन तीनों बार हरियाणा पुलिस ने उन्हें बैरिकेड पर ही रोक लिया था।

Share this:

Latest Updates