Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 38 वर्षीय गर्लफ्रेंड अलीना फिर से हुईं गर्भवती, जानकारी मिलने के बाद हुए हैरान

70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 38 वर्षीय गर्लफ्रेंड अलीना फिर से हुईं गर्भवती, जानकारी मिलने के बाद हुए हैरान

अपनी 38 साल की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा के एक बार फिर से गर्भवती होने से रूस के राष्ट्रपति पुतिन हैरान हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में सामने आ रही है। पूर्व ओलंपियन जिमनास्ट अलीना के दो बच्चे पहले से ही हैं। हालांकि इस साल अक्टूबर में 70 साल के होने जा रहे पुतिन अब और बच्चे नहीं चाहते। इसी कारण इस खबर से वह खासे हैरान परेशान बताए जा रहे हैं। रूसी न्यूज चैनल जनरल एसवीआर टेलिग्राम ने यह खुलासा किया है कि अलीना फिर से गर्भवती हैं। सूत्रों के मुताबिक पुतिन को जब अलीना के गर्भवती होने की सूचना दी गई तब वह लाल चौक पर रूस के विक्ट्री डे परेड की तैयारी कर रहे थे। पुतिन पहले ही पत्नी से तलाक ले चुके हैं।

अलीना पर भी यूरोपीय देशों के प्रतिबंध का खतरा

इस बाबत रूसी के न्यूज़ चैनल ने कहा कि पुतिन को जानकारी मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड एक बार फिर से गर्भवती हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह योजना के मुताबिक नहीं है। पुतिन ने अभी तक यह नहीं माना है कि अलीना के साथ उनका कोई रिश्ता है। अलीना रूस में एक मीडिया ग्रुप की बॉस हैं और इससे पहले कहा जा रहा था कि वह स्विटजरलैंड में रह रही हैं। एक स्थानीय अखबार ने खुलासा किया था कि अलीना को साल 2015 में स्विटजरलैंड में और साल 2019 में मास्को में दो बेटे हुए थे। यूक्रेन की जंग के बीच अब अलीना पर भी यूरोपीय देशों के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।

खेल छोड़ने के बाद अलीना राजनीति में आईं

बताते चलें कि खेल से रिटायर होने के बाद अलीना राजनीति में आ गईं। यही नहीं अलीना पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना ने एक मैगजीन के लिए अपनी सेमी न्यूड तस्वीर खिंचवाई थी। अलीना ने सिंगर बनने की भी काफी कोशिश की थी, लेकिन सफल न हो सकीं। साल 2007 से 2014 तक अलीना रूसी संसद के निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रह चुकी हैं। इसके अलावा अलीना सितंबर 2014 में रूस के नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरवुमेन पद पर नियुक्त की गई थीं।

Share this:

Latest Updates