Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीजफायर के बाद भी इजरायल ने 72 को मारा, नेतन्याहू बोले – हमास ने अब तक युद्धविराम स्वीकार नहीं किया  

सीजफायर के बाद भी इजरायल ने 72 को मारा, नेतन्याहू बोले – हमास ने अब तक युद्धविराम स्वीकार नहीं किया  

Tel avive news :  इजरायल और हमास के बीच गुरुवार को सुबह ही सीजफायर का ऐलान हुआ था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जंग अब भी बाकी है। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इजरायल ने सीजफायर के ऐलान के बाद भी 72 लोगों का कत्ल कर दिया है। यह हमले गुरुवार को ही हुए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में इजरायल पर 81 लोगों के कत्ल का आरोप लगाया है। ये लोग इजरायल के हमलों में मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर एयर स्ट्राइक्स हैं। ऐसे में इस बात के सवाल उठने लगे हैं कि क्या इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वास्तव में हो जाएगा या फिर लड़ाई अब भी बाकी है।

जंग के पूरी तरह से खत्म होने के आसार नहीं

फिलहाल इन आरोपों के जवाब में बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ कहा नहीं है। लेकिन उन्होंने यह आरोप जरूर लगाया है कि हमास सीजफायर के समझौते के कुछ पहलुओं से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना ठीक नहीं है कि सीजफायर हो गया है। इसकी वजह है कि हमास समझौते के कुछ पहलुओं पर पीछे हट रहा है। ऐसे में 15 महीने से चली आ रही जंग के पूरी तरह खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे। उनके इस बयान के बाद दिन में कई बार हमास के नियंत्रण वाले गाजा के इलाकों में हमले हुए हैं। इन हमलों में 81 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। बता दें कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सीजफायर के लिए प्रयास कर रहे हैं।

हमास ने इजरायल की सीमा में घुसकर हमला किया था

नेतन्याहू का कहना है कि हमास ने अब तक सीजफायर को स्वीकार नहीं किया। सीजफायर के तहत तय कई चीजों पर अब तक हमास ने अमल शुरू नहीं किया है। 2023 में 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल की सीमा में घुसकर हमला किया था। इस हमले में इजरायल के 700 लोग मारे गए थे, जबकि अन्य तमाम लोगों को उसने अगवा कर लिया था। हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में अब तक 46,788 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1 लाख 10 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। यह जंग इतनी भीषण रही है कि लगभग 50 लाख लोगों को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है।

Share this:

Latest Updates