Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति ने मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से किया सम्मानित

राष्ट्रपति ने मनु भाकर, गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से किया सम्मानित


New Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैम्पियन डी. गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता हाई जम्पर प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।

खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किया
राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किये। पुरस्कारों में 04 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024, 05 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार-2024, 04 खिलाड़ियों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023, एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और एक मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2024 शामिल हैं। राष्ट्रपति ने फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन आॅफ इंडिया को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी-2024 प्रदान की।

द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2024
राष्ट्रपति ने पैरा-शूटिंग में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सुभाष राणा, निशानेबाजी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दीपाली देशपांडे, संदीप सांगवान को हॉकी में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2024 प्रदान किया। इसके अलावा बैडमिंटन में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एस मुरलीधरन, फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अर्मांडो एग्नेलो कोलाको को द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन), 2024 प्रदान किया।
राष्ट्रपति ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अन्नू रानी को अर्जुन पुरस्कार, 2024 प्रदान किया। इसके अलावा मुक्केबाज नीतू और स्वीटी, शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल, ह़ॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, पैरा-तीरंदाज राकेश कुमार, पैरा-एथलेटिक्स प्रीति पाल और जीवनजी दीप्ति सहित 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, 2024 प्रदान किया।

Share this:

Latest Updates