Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ranchi news : पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गयी। सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि स्वास्थ्य सम्बन्धित जटिलताओं की वजह से उन्हें शुक्रवार सुबह टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, चिन्ता की कोई बात नहीं है। अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और बहुत जल्द पूर्णत: स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस होंगे।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘ईश्वर से आपके कुशल स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर अग्रसर हों, ऐसी कामना है।’

Share this:

Latest Updates