Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तिरूफॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत, परिवार के साथ पिकनिक मनाने आये थे

तिरूफॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत, परिवार के साथ पिकनिक मनाने आये थे

Ranchi news: रांची के बुढ़मू प्रखंड के तिरूफॉल में डूबने से हेहल रांची निवासी स्व पद्मलोचन दास का पुत्र आशीष कुमार (23) व अंकुर कुमार (26) और चान्हों थाना क्षेत्र के करकट निवासी अशोक गिरि का पुत्र दीपक गिरि (19) की मौत हो गयी।  ये सभी पूरे परिवार के साथ तिरूफॉल में पिकनिक मनाने आये थे। तिरूफॉल में नहाने के दौरान अचानक आशीष डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दीपक और अंकुर भी डूब गये। तीनों को पानी में डूबते देख कर अंकुर की मां भी तीनों को बचाने के प्रयास में पानी के अन्दर गयी। लेकिन, प्रयास में असफल होने पर बाहर आ गयी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाल कर सीएचसी बुढ़मू लेकर आयी। डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

अंकुर और आशीष दिल्ली में इंजीनियर थे और कुछ दिन पहले छुट्टी में रांची आये थे। यहां आने के बाद एक नयी गाड़ी खरीदी थी और उसी खुशी में पिकनिक मनाने तिरूफॉल आये और यह घटना घट गयी। आज शाम में दोनों भाई को वापस दिल्ली जाना था। आशीष और अंकुर की मां पिपरवार थाना में कार्यरत हैं। दीपक श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज रांची में पढ़ाई करता था।

तिरूफॉल सहित प्रखंड के अन्य पर्यटन स्थल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। तिरूफॉल में गांव के कुछ लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए कमेटी बना कर रखा गया था, लेकिन आज वहां सुरक्षा व्यवस्था में कोई नहीं था।

सूचना पाकर बीडीओ धीरज कुमार और सीओ सचिदानन्द वर्मा सीएचसी पहुंचे। बीडीओ और सीओ ने कहा कि क्षेत्र में स्थित सभी पर्यटन स्थल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates