Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

श्रीलंका के पूर्व पीएम के इंडिया में भागने की उड़ी खबर, जानिए भारत ने क्या कहा

श्रीलंका के पूर्व पीएम के इंडिया में भागने की उड़ी खबर, जानिए भारत ने क्या कहा

Sri Lanka (श्रीलंका)  में भारतीय उच्चायोग ने 10 may को स्थायी सोशल मीडिया में उड़ी उन खबरों को ‘‘फर्जी और बिल्कुल गलत” करार दिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के सदस्यों के भारत भाग जाने की अटकलें लगाई गई हैं। श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के चलते सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज होने के बीच महिंदा राजपक्षे ने 9 may  को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा ‘‘उच्चायोग ने हाल में सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में फैलाई जा रही अफवाहों का संज्ञान लिया है कि कुछ राजनीतिक व्यक्ति और उनके परिवार भारत भाग गए हैं।”

भारतीय उच्चायोग ने बताया फर्जी खबर

भारतीय उच्चायोग ने कहा, ‘‘ये फर्जी और बिल्कुल झूठी खबरें हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। उच्चायोग इनका पुरजोर खंडन करता है। ” राजपक्षे इस्तीफे के बाद से उनके ठिकाने के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि महिंदा राजपक्षे मंगलवार की सुबह अपने कार्यालय-सह-आधिकारिक निवास ‘टेंपल ट्रीज’ से निकल गए थे।

Share this:

Latest Updates