Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खुशखबरी : योगी सरकार ने 150 रुपए बढ़ाया गेहूं का समर्थन मूल्य

खुशखबरी : योगी सरकार ने 150 रुपए बढ़ाया गेहूं का समर्थन मूल्य

Lucknow news, UP news : प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने इस बार गेंहू समर्थन मूल्य में 150 रुपए बढ़ोत्तरी की है। सरकार के इस फैसले के बाद गेंहू खरीद प्रक्रिया की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर क्रय केंद्र निर्धारण, किसान पंजीयन सहित अन्य कागजी कार्य युध्दस्तर पर चल रहे हैं।

पहली मार्च से शुरू होने वाली गेंहू खरीद के लिए किसान पंजीकरण के लिए कई जिलों में पोर्टल खोल दिया गया है, जिसमें अब तक 350 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। इस बार गेंहू 2425 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। पिछले वर्ष 2275 रुपए गेंहू खरीद की गई थी। गेंहू खरीद के लिए क्रय केंद्रों का भी निर्धारण जिला विपणन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार कर लिया गया है और जिला खरीद अधिकारी को भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह क्रय केंद्रों की सूची फाइनल कर दी जाएगी।

राज्य सरकार ने किसानों से अपील कि ज्यादा से ज्यादा गेंहू पंजीयन कराएं। सरकार द्वारा इस बार 150 रुपए प्रति क्विंटल दाम बढ़ाया गया है, इसका लाभ किसान बन्धु उठाएं। पंजीयन आनलाइन जनसेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। क्रय केंद्रों के निर्धारण का मंथन चल रहा है। फाइल अनुमोदन को जिला खरीद अधिकारी को गयी है।

मौजूद केंद्र प्रभारी और संबंधित एजेंसी के जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह केंद्र पर आने वाले किसानों का गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण करना शुरू करा दें। इस मामले में कहीं से कोई लापरवाही सामने आती है तो संबंध के कार्रवाई की जाएगी।

कैसे कराएं पंजीकरण

किसानों को गेंहू बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराने को खसरा, खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि का विवरण पोर्टल पर भरना होगा। जिन लोगों का पहले से पंजीकरण हो रखा है। उनको सिर्फ नवीनीकरण कराना होगा।

Share this:

Latest Updates