Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा अध्यक्ष 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

Patna/ New Delhi News: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 20 जनवरी को बिहार की राजधानी पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (एआईपीओसी) का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद और राज्य विधान निकायों का योगदान’ विषय पर मंथन होगा।

लोक सभा अध्यक्ष और बिहार के राज्यपाल 21 जनवरी को समापन सत्र को करेंगे सम्बोधित
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 21 जनवरी को समापन सत्र को सम्बोधित करेंगे। समापन सत्र में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, बिहार सरकार के मंत्री, बिहार विधानमंडल के सदस्य और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
सम्मेलन के दौरान ओम बिरला ‘संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया’ के 8वें संस्करण का विमोचन करेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को बिहार विधानमंडल परिसर में नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन भी करेंगे।

देशभर के विधायी निकायों के सचिवों का 61वां सम्मेलन
19 को 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन से पहले 19 जनवरी को पटना में देशभर के विधायी निकायों के सचिवों का 61वां सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधि ‘हमारे विधायी निकायों में अधिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्योत्पादकता के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाया जाना’ विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और उसे सम्बोधित करेंगे।
इस मौके पर राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान सभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष, नन्द किशोर यादव, बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, बिहार सरकार के मंत्री, बिहार विधानमंडल के सदस्य और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

Share this:

Latest Updates