Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

SEVERE FIRE : पटना के बेली रोड स्थित विश्वेश्वरैया भवन में लगी भीषण आग, 2 घंटे के बाद…

SEVERE FIRE : पटना के बेली रोड स्थित विश्वेश्वरैया भवन में लगी भीषण आग, 2 घंटे के बाद…

Bihar (बिहार) की राजधानी पटना के बेली रोड पर हड़ताली मोड़ के पास विश्वेश्वरैया भवन में 11 मई की सुबह-सुबह भीषण आग लग गई। आग मुख्य बिल्डिंग के तीसरी-चौथी मंजिल पर लगी। करीब दो घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। इसके बाद बिल्डिंग के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां भी पहुंच गई हैं।

कुछ लोग फंसे थे भीतर

बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोग अंदर भी फंसे थे, जिन्हें निकाला गया है। लेकिन अभी कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। यहां सफाई का काम करने वाली एक महिला के अनुसार कई मजदूर अभी भी ऊपर फंसे हैं। फिलहाल आग बुझाने के साथ ही रेस्क्यू का काम भी किया जा रहा है।

इस बिल्डिंग में कई महत्वपूर्ण सरकारी ऑफिस 

गौरतलब है कि इस बिल्डिंग में कई महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के ऑफिस हैं। बीते दो साल से भी अधिक समय से यहां मरम्मत का काम चल रहा है। इमारत में न सिर्फ नए फ्लोर बनाए गए हैं, बल्कि इसे भूकंपरोधी बनाने के लिए भी काम चल रहा था। कुछ दिन पहले ही मुख्य भवन के पास बनी इमारत को गिराया गया था। वहां अब नया निर्माण हो रहा है।

Share this:

Latest Updates