Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

संपत्ति कार्ड्स बनाने में ड्रोन दीदी का लें सहयोग: योगी

संपत्ति कार्ड्स बनाने में ड्रोन दीदी का लें सहयोग: योगी

Lucknow news, UP news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राजस्व विभाग जल्द सर्वे के लिए सर्वे ऑफ इंडिया की मदद ले। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिये कि शेष गांव में तय समय में पैमाइश कराकर लोगों को संपत्ति कार्ड्स दी जाए। इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राजस्व विभाग को सर्वे आफ इंडिया से वार्ता करने के निर्देश दिये। साथ ही ड्रोन सर्वे के लिए ड्रोन दीदी की सहायता लेने के निर्देश दिये। ऐसे में समय रहते शेष ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड्स प्राप्त हो जाएंगे। इससे जहां एक ओर राजस्व से जुड़े हुए तमाम वादों का निस्तारण होगा, वहीं आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।

एक करोड़ 50 हजार से अधिक संपत्ति कार्ड्स बने

अकेले उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 50 हजार से अधिक संपत्ति कार्ड्स बनाए गए। इनमें से 37 हजार से अधिक गांव की 55 लाख 14 हजार से अधिक संपत्ति कार्ड्स का पहले ही वितरण किया जा चुका है। वहीं शनिवार को 29 हजार से अधिक गांव की 45 लाख 35 हजार से अधिक संपत्ति कार्ड्स का वितरण किया गया। इससे गांवों में प्रापर्टी को लेकर होने वाले विवादों में कमी आयी है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर कई लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड्स वितरित किए।

गरीबों को उनका हक दिया जा रहा

इसके बाद मुख्यमंत्री ने संपत्ति कार्ड्स के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले गरीब की तीन से चार फुट जमीन दबंग इधर-उधर करके कब्जा कर लेते थे। वहीं स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे के जरिये गरीबों को उनका हक दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रोन सर्वे के जरिये गरीबों को उनका वास्तविक हक दिलाया है। सीएम ने कहा कि अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को संपत्ति कार्ड्स बांटे जा चुके हैं। शेष 25 हजार को जल्द ही घरौनी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधायक नीरज बोरा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरु प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates