Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तूफान असानी : 24 घंटे में बदला अपना डायरेक्शन, देखिए कैसे आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा, कई फ्लाइट्स पर…

तूफान असानी : 24 घंटे में बदला अपना डायरेक्शन, देखिए कैसे आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा, कई फ्लाइट्स पर…

Cyclone (तूफान) Asani (असानी) ने 24 घंटे में ही अपना रास्ता बदल लिया है। 10 मई तक ओडिशा और बंगाल की खाड़ी की ओर जाने की आशंकाओं के बीच चक्रवात ने 11  मई को आंध्र प्रदेश की ओर रुख कर लिया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया। यानी तूफान राज्य में तबाही मचा सकता है। इस अलर्ट के बाद राज्य में आज होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। 

कई विमान रद्द

असानी के मद्देनजर बुधवार को विशाखापट्टनम में इंडिगो की सभी फ्लाइट्स (22 आगमन और 22 प्रस्थान) कैंसिल कर दी गई है। वहीं, एयर एशिया ने बेंगलुरु और दिल्ली से विशाखापट्टनम जाने वाली एक-एक फ्लाइट कैंसिल कर दी है।

तटीय इलाकों से टकराने की संभावना

IMD वैज्ञानिक, संजीव द्विवेदी ने बताया कि चक्रवात बुधवार सुबह तक काकीनाड़ा एवं विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश में इसके चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

 लेटेस्ट अपडेट्स…

1.आंध्र के तटीय जिलों गुंटूर और कृष्णा जिलों में रेट अलर्ट जारी किया गया है।

2.श्रीकाकुलम, विजयनगरम और गोदावरी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

आंध्र प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश

आंध्र प्रदेश में के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, केरल और तमिलनाडु में और भी बारिश की आशंका जताई गई है। इन राज्यों में मंगलवार से ही हल्की बारिश हो रही है।

Share this:

Latest Updates