Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हड़कंप: महाकुम्भ में बम की सूचना, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

हड़कंप: महाकुम्भ में बम की सूचना, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

▪︎ सफाईकर्मी से कॉलर बोला- सेक्टर-18 में धमाका होगा

Pryagraj/ Mahakumbh News: महाकुम्भ के सेक्टर-18 में बम की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घंटों परेशान रहीं। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने महाकुम्भ में जांच की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। यह कॉल प्रॉक्सी सर्वर के जरिए की गई थी। पुलिस कॉलर को ट्रेस करने में देर रात तक लगी रही। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब की है।

आरोपी को जल्द पकड़ा लिया जाएगा
इस मामले में डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपी को जल्द पकड़ा लिया जाएगा। सफाईकर्मी के पास कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में बम है। थोड़ी ही देर में ब्लास्ट की धमकी दी। सफाईकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने सेक्टर-18 सहित महाकुंभ के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर 2 बजे से आधी रात तक सर्च ऑपरेशन चला। हालांकि, कहीं कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया- फोन पर धमकी देने वाले को नंबर के आधार पर ट्रैस किया जा रहा है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
उधर, शनिवार को मेला क्षेत्र के विभिन्न थानों की पुलिस ने पूछताछ और जांच करते हुए 18 लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कुछ अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके, जबकि कई युवकों को चोरी के शक में पकड़ा गया।

Share this:

Latest Updates