Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिवराज कैबिनेट के मंत्री की 22 साल की बहू ने फांसी के फंदे के हवाले कर दी अपनी जिंदगी, कारण…

शिवराज कैबिनेट के मंत्री की 22 साल की बहू ने फांसी के फंदे के हवाले कर दी अपनी जिंदगी, कारण…

Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) की शिवराज सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू शाजापुर स्थित उनके आवास पर फंदे पर लटकी पाई गई है। सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री हैं। न्यूज़ एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह सूचना 11 मई को सुबह 8:49 बजे पोस्ट की है।

परिवार के लोग बोलने से कर रहे परहेज

मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामले पर बोलने से परहेज कर रहा है। मृतक सविता परमार की उम्र करीब 22 साल थी। करीब तीन साल पहले सविता की शादी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार से हुई थी। पुलिस अधिकारी भी शिक्षा मंत्री की बहू की मौत पर टिप्पणी करने से कतरा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates