Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन यथाशीघ्र कराया जाय प्रारम्भ : चमरा लिंडा

नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन यथाशीघ्र कराया जाय प्रारम्भ : चमरा लिंडा

सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का बृहत् पैमाने पर करें प्रचार

Ranchi news   : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा है कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत झारखंड राज्य के सभी जिलों में स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाये। इस हेतु वृहद स्तर पर प्रचार – प्रसार किया जाये तथा इस योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाये। वहीं, नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का संचालन यथाशीघ्र प्रारम्भ कराया जाये। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सोमवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय,आश्रम विद्यालय, अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय, अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय तथा पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय समेत सारे आवासीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

अन्य जरूरतमंदों को भी इस योजना से जोड़ें

बैठक चमरा लिंडा ने विगत वर्षों में वितरित किये गये स्वरोजगार ऋण से संबंधित कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में इसमें तेज गति से लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने योजना से लाभान्वित लाभुकों की सफलता की कहानी से प्रेरणा लेते हुए अन्य जरूरतमंदों को भी इस योजना से जोड़ने के निर्देश दिये। साथ ही, जिला द्वारा वितरित ऋण के विरुद्ध ससमय ऋण का वितरण किया जा रहा है या नहीं, इससे सम्बन्धित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने के निर्देश दिये।

कल्याण मंत्री ने सभी जिला कल्याण पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत ऋण वितरण एवं ऋण वसूली से सम्बन्धित प्रतिवेदन समर्पित करने के निर्देश दिये।

चमरा लिंडा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो लाभुक व्यवसाय करने हेतु बड़े वाहन ले रहे हों, उन्हें ही वाहन ऋण उपलब्ध कराया जाये, क्योंकि अक्सर ऐसा देखा जा रहा है बड़ी संख्या में वाहन ऋण योजना के लाभुक बड़े वाहन ले रहे हैं, जो व्यवसाय से सम्बन्धित नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति पर रोक लगाते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि जो वाहन व्यवसाय से सम्बन्धित हो, वही वाहन उपलब्ध कराया जाये। यदि इससे सम्बन्धित संकल्प में संशोधन की आवश्यकता हो, तो यथाशीघ्र संशोधन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

Share this:

Latest Updates