Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रयागराज महाकुम्भ मेले में पहुंचे गौतम अडानी, भंडारे में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

प्रयागराज महाकुम्भ मेले में पहुंचे गौतम अडानी, भंडारे में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद

Prayagraj news : प्रयागराज महाकुम्भ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच दिग्गज उद्योगपति एवं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी भी पहुंचे। अडानी ने मंगलवार को महाकुम्भ मेले में चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद परोसा।

अडाणी इससे पहले महाकुम्भ नगर के सेक्टर नम्बर 18 स्थित इस्कॉन वीआईपी शिविर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महाकुंभ 2025 मेले का दौरा किया है। अडानी ने इस्कॉन के भंडारे में सेवा प्रदान की।

अडानी समूह ने प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेले में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन परोसने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत महाकुम्भ में रोजाना एक लाख लोगों को महाप्रसाद बांटा जायेगा। यह सहयोग महाप्रसाद सेवा पहल का हिस्सा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा।

गौतम अडाणी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा…’अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक ! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां, यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुम्भ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाये रखनेवाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूं। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।’

Share this:

Latest Updates