Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे क्लेम घोटाले में पटना समेत देश के पांच ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रेलवे क्लेम घोटाले में पटना समेत देश के पांच ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Patna news : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे क्लेम घोटाला मामले में बुधवार को बिहार के पटना और नालंदा समेत देश के पांच स्थानों पर छापेमारी की है। पटना और नालंदा के अलावा बेंगलुरु में भी ईडी की छोपमारी चल रही है। पटना में तीन, नालंदा में एक और बेंगलुरु में एक स्थान पर छापेमारी चल रही है।

रेलवे क्लेम घोटाला 100 करोड़ से अधिक का माना जा रहा है। यह घोटाला रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे किया गया है। ईडी इस मामले में कई न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है। खासकर, रेलवे न्यायिक अधिकारी रहे आरके मित्तल और वकील बीएन सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। आरके मित्तल को कुछ साल पहले भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया था।

उल्लेखनीय है कि रेलवे में हुए करोड़ों के इस घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति उदय यू. ललित के पीठ के निर्देश पर सीबीआई ने यह मामला दर्ज किया था। इस घोटाले में रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दावे दाखिल किये गये थे और फिर उन दावों के आधार पर बड़ी रकम हड़पी गयी थी। इस पूरे रैकेट में कई लोगों की मिलीभगत थी। एक-एक व्यक्ति के नाम पर चार-चार बार धन की उगाही की गयी। मामला वर्ष 2015-2018 के बीच का है। सीबीआई की कार्रवाई को आधार बना कर प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

Share this:

Latest Updates