Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होती रहीं देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी,जानिए कारण…

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होती रहीं देश की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी,जानिए कारण…

India (भारत) की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी सोशल मीडिया पर 10 मई को दोपहर से लगातार ट्रोल होती रहीं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दोपहर 12:01 बजे एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसके कारण उन्हें यह फजीहत झेलनी पड़ी। वे ट्रोल इसलिए हुई हैं, क्योंकि इसमें जो तथ्य लिखा गया है,वह सच नहीं है। वीडियो में एक शार्क मछली और एक हेलिकॉप्टर दिख रहा है। जैसे ही वीडियो उन्होंने शेयर किया, लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए।

हेलीकॉप्टर को निकल जाती है शार्क

 वीडियो में एक शार्क एक उड़ते हुए हेलीकॉप्टर पर हमला कर देती है। इतना ही नहीं वीडियो में दिखाया गया है कि वह शार्क मछली इस हेलिकॉप्टर को निगल जाती है और समुद्र में ले डूबती है। लेकिन, इस वीडियो के ऊपर जो टेक्स्ट लिखा गया है,उसमें गलत जानकारी लिखी नजर आई।

असल में वीडियो के ऊपर लिखा गया है कि नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने इस वीडियो के लिए एक मिलियन डॉलर रुपये खर्च कर इसके राइट्स खरीदे। यह काफी दुर्लभ है। 

क्या है सच

सच यह है कि वीडियो नेशनल जियोग्राफिक चैनल का नहीं है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वीडियो साल 2017 में आई फिल्म ‘5 Headed Shark Attack’ का एक सीन है, जिसे किसी ने गलत जानकारी के साथ वायरल कर दिया। जैसे ही किरण बेदी का यह पोस्ट वायरल हुआ, लोग उनकी खिंचाई करने लगे। कई यूजर्स ने किरण बेदी के इस ट्वीट के नीचे कमेंट करते हुए उनके पुराने दो ट्वीट भी याद दिलाए, जिसमें उन्होंने गलत जानकारी साझा की थी।

Share this:

Latest Updates