Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

128 वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

128 वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Ranchi news : महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पर गुरुवार 23 जनवरी को उन्हें पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। यह दिवस “पराक्रम दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची के नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक  है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारे बीच एक ऐसी विभूति एवं पराक्रमी पैदा हुए, जिन्होंने इस देश की आजादी की लड़ाई को नयी ताकत दी थी। झारखंड, बिहार, बंगाल तथा उड़ीसा से नेताजी का खासा रिश्ता रहा है। यहां के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी के विचार और आदर्श  आज भी लोगों की आवाज, आत्मविश्वास और ताकत को बढ़ाने का कार्य कर रही है। जब तक यह देश रहेगा, नेताजी का नाम अमर रहेगा। नेताजी को शत-शत नमन।

Share this:

Latest Updates