Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रांची के ‘राजकुमार’ और Team India के पूर्व कैप्टन धोनी बनेंगे फिल्म निर्माता, इस भाषा में होगी पहली फिल्म…

रांची के ‘राजकुमार’ और Team India के पूर्व कैप्टन धोनी बनेंगे फिल्म निर्माता, इस भाषा में होगी पहली फिल्म…

Jharkhand (झारखंड) की राजधानी रांची के ‘राजकुमार’ और टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी उतरेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी पहली फिल्म तमिल में बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने संजय को नियुक्त किया है। संजय अभिनेता रजनीकांत के करीबी सहयोगी कहे जाते हैं। 

अभिनेत्री नयनतारा की मुख्य भूमिका

धोनी के प्रोडक्शन में बनने वाली पहली फिल्म में अभिनेत्री नयनतारा को मुख्य भूमिका निभानी है। रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल के मौजूदा सत्र के बाद धोनी की ओर से फिल्म निर्माण संबंधी घोषणा की जा सकती है। फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी। बता दें कि तमिल सिनेमा से जुड़ाव धोनी का पहले से है। वह अपनी बायोपिक ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रचार में शामिल थे, जो एक द्विभाषी फिल्म थी। तमिल भाषी राज्यों में इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। मालूम हो कि इससे पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी ‘डिक्कीलूना’ में कैमियो रोल किया था। स्पोर्ट्स ड्रामा ‘फ्रेंडशिप’ में वह मुख्य भूमिका में थे।

Share this:

Latest Updates