Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट : छत्तीसगढ़ के खिलाफ झारखंड को मिली 146 रनों की बढ़त

रणजी ट्रॉफी क्रिकेट : छत्तीसगढ़ के खिलाफ झारखंड को मिली 146 रनों की बढ़त

Ranchi news : झारखंड ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में चल रहे चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में 146 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली है। पहली पारी में 146 रनों से पिछड़ने के बाद छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक चार विकेट पर 205 रन बना लिए थे। उसे समय संजीत देसाई 23 रन एवं गगनदीप सिंह शून्य पर नाबाद थे। आयुष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 40, एजी तिवारी ने 6 चौके की मदद से 65, आशुतोष ने नौ चौके की मदद से 64 एवं संजीत देसाई ने नाबाद 23 रन बनाए । झारखंड की ओर से उत्कर्ष सिंह ने दो तथा आदित्य सिंह व विकास ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले झारखंड ने आज अपनी पहली पारी चार विकेट पर 304 रनों से आगे खेलना शुरू किया । कल के नाबाद बल्लेबाज विराट सिंह आज 44 रन बनाकर आउट हुए। उसने चार चौके लगाए । इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 21 एवं आदित्य सिंह ने 16 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से सुनील ने 87 रन देकर चार तथा गगनदीप सिंह एवं आशीष चौहान ने दो-दो विकेट लिए।

Share this:

Latest Updates