Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बरवाड्‌डा पुलिस ने तीन अपराधियों को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

बरवाड्‌डा पुलिस ने तीन अपराधियों को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

Dhanbad News : वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में बीती रात थाना प्रभारी बरवाड्‌डा असामाजिक तत्वो पर निगरानी एवं अपराध की रोकथाम हेतु विशेष गस्ती सह चेकिंग में निकले हुए थे। गस्ती के क्रम मे मेगा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम, धनबाद से मेमको जाने वाले रास्ते में सूनसान जगह पर संदिग्ध अवस्था में स्कार्पियो गाड़ी के खड़ा देखकर जब उनके द्वारा पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस पार्टी को देखकर उक्त गाड़ी के चालक द्वारा काफी तेजी से गाडी को 8 – लेन सड़क की ओर भगाया जाने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा गाड़ी चालक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसका पीछा किया गया। स्कार्पियो चालक द्वारा कुर्मीडीह गोलबर के पास बने स्पीड ब्रेकर को भी काफी तेजी से पार किया गया जिससे गाडी अनियंत्रित होकर डिभाईडर से टकराते हुए कुर्सीडीह से किसान चौक जाने वाले रास्ते पर पलट गई। गाड़ी पलटने के पश्चात तीन ब्यक्ति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जबकि तीन व्यक्ति रात्रि एवं अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी के क्रम में गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से 01 देशी कट्टा दो जिंदा गोली, 02 मोबाईल एवं चोरी डकैती हेतु ताला ग्रिल को तोडने एव काटने में प्रयुक्त सामग्री तथा एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियो द्वारा अपने स्वीकृति बयान में डकैती के लिए योजना बनाने की बात स्वीकार की गई है । इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी में  जमाल अंसारी जामताड़ा,  अनाउल अंसारी उर्फ एनुल अंसारी  जामताड़ा, बहारूद्दीन मिया जामताड़ा, को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के खिलाफ गिरीडीह देवघर एवं धनबाद जिला में कई कांड दर्ज है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रवि थाना प्रभारी बरवाअड्‌डा थाना,  सुनील कुमार पाण्डेय, पु०अ०नि०,  आ0-750 विजय यादव, आ0/297 प्रकाश यादव, शामिल थे।

Share this:

Latest Updates